Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रायन स्टीफन का कोरोना से निधन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड ‌के मशहूर प्रोड्यूसर रायन स्टीफन का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वह 50 साल के थे। उन्होंने कियारा आडवाणी की फिल्म इंदु की जवानी प्रोड्यूस की थी।

‘इंदु की जवानी’ के निर्देशक अबीर सेनगुप्ता ने उनकी मौत की पुष्टि की है। रायन पिछले कई दिनों से गोवा में ही रह रहे थे और कोरोना के संक्रमण के चलते उन्हें गोवा के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।

अबीर सेनगुप्ता ने बताया कि वो‌ एक बेहद हंसमुख किस्म के शख्स थे। उनके निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने दुख जताया है। कियारा ने लिखा, ‘हमारे प्रिय रायन बहुत जल्दी छोड़कर चले गये।”

मनोज बाजपेयी ने रायन को याद करते हुए लिखा – हम सबके के‌ लिए ये एक शॉकिंग खबर है। वे एक नेक शख्स थे। ये सच नहीं हो सकता!! मैं तुम्हें मिस करूंगा मेरे दोस्त।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending