Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने Engagement के बाद बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया था ये काम

Published

on

Loading

Engagement के बाद फैन्स की निगाहें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा – निक जोनास पर टिकी हैं। सोशल मीडिया पर Engagement की खूबसूरत फोटोज़ ने एंट्री मारी और फैन्स के दिलों की घंटियां बजने लगीं।

Engagement की फोटोज़ ने सोशल मीडिया में लाइक्स और कमेंट्स की सूनामी ला दी। प्रियंका और निक की फोटोज़ ने दुनियाभर में उस दिन सबसे अधिक कमेंट्स और लाइक्स हासिल किये थे।

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

एक अमेरिकन वेबसाइट की ख़बर के मुताबिक – “18 अगस्त को प्रियंका और निक की दोनों फोटोज़ उस दिन किसी सेलेब्रिटी द्वारा डाली गयीं टॉप 2 पोस्ट बनीं। 15-21 अगस्त के ट्रेकिंग वीक में इन पोस्टों को 1,62,000 कमेंट्स और 8.7 मिलियन (87 लाख) लाइक्स मिले थे।”

फेसबुक पर भी ये दोनों पोस्ट सबसे अधिक इंगेज करने वाली पोस्ट बनीं। प्रियंका और निक की रिलेशनशिप की ख़बरें सबसे पहले हॉलीवुड मीडिया से होते हुए मई में बॉलीवुड पहुंची थी। वहां ये दोनों एक-दो इवेंट्स में साथ नज़र आये थे।

हालांकि इस बीच प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने किसी विदेशी के साथ प्रियंका की शादी की संभावना से इंकार किया था, जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी थी। खैर, अब फैंस की नज़र प्रियंका और निक की शादी पर है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending