Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीजेपी नेता का विवादित बयान, ‘गोहत्या की वजह से आई है केरल में बाढ़’

Published

on

केरल

Loading

नई दिल्ली। केरल में आए भंयकर बाढ़ से सैकड़ो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि लाखों लोग बेघर हो गए। इस भयंकर प्राकृतिक आपदा के बाद से केरल में हर ओर तबाही का मंजर है। ऐसे में भारत के हर कोने से लोग अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले यह भी खबर आई है थी कि विदेशो से भी मदद की पेशकश की गई है लेकिन इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार को लेना है।

केरल

दरअसल, मनमोहन सिंह की सरकार के समय यह फैसला लिया गया था कि भारत किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से उभरने के लिए खुद सक्षम है। 2004 के बाद से इस प्रकार की विदेशों से कोई मदद नहीं ली गई है। न्यूज वेबसाइट ‘द वायर’ के मुताबिक केंद्र ने केरल को अब तक 80 करोड़ की मदद की गई है जबकि केरल के मुख्यमंत्री का कहना है कि इस हालात से उबरने के लिए उन्हे 2300 करोड़ की जरुरत है।

जहां एक ओर केरल की मदद के लिए बॉलीवुड से लेकर देश के हर कोने से मदद की जा रही है वहीं बीजेपी के विधायक इस पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। केरल में आई बाढ़ पर कर्नाटक के विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने विवादित बयान दिया है। कर्नाटक ने विजयपुरा से विधायक पाटिल का कहना है कि केरल के लोगों को हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की सजा मिली है।

उन्होंने कहा कि केरल में आई बाढ़ का कारण गोहत्या है। आपको बता दें कि पाटिल अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा, ”अगर हिंदू भावनाओं को उकसाया जाएगा तो धर्म उन्हें दंडित करेगा। उदाहरण के लिए देख लीजिए कि केरल में क्या हुआ। इसे देवभूमि कहा जाता है लेकिन यहां गोहत्या होती है। बीफ फेस्टिवल के एक साल के भीतर इस प्रदेश को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending