Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड में कोरोना ने बरपाया कहर, अब भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल हुए संक्रमित

Published

on

Loading

मुंबई। कोरोना वायरस बॉलीवुड के कलाकारों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। हाल ही में इस खतरनाक वायरस ने कई सेलेब्रिटीज को अपनी गिरफ्त में लिया है।

बीते दिन अक्षय कुमार और गोविंदा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

भूमि ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है उसमें उन्होंने लिखा, “आज मेरे अंदर कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर चुकी हूं। डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स के साथ टच में हूं और सभी सावधानियां बरत रही हूं। जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह अपनी जांच करा ले। मैं स्टीम ले रही हूंष विटामिन-सी और खाने-पीने का ख्याल रख रही हूं।”

वहीं विक्की कौशल ने लिखा, “हर प्रकार की सावधानी बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। आगे भी सावधानियां बरतूंगा। अभी के लिए मैंने खुद को घर पर क्वारनटीन कर लिया है। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रहा हूं। जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह अपनी जांच करा ले। सुरक्षित रहें और घर पर रहें।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending