Agri-Business
वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सेतु बने कृषि विज्ञान केंद्र : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि किसानों को ज्ञान देने और कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सेतु का काम करें। उन्होंने कहाकि किसानों, नीति निर्माताओं और वैज्ञानिकों के बीच नियमित संवाद की जरूरत है।
उपराष्ट्रपति शुकवार को महाराष्ट्र के बारामती में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कृषि विज्ञान केंद्रों से कहा कि वे किसानों को रेशम उत्पादन डेयरी, मुर्गी उत्पादन, मछली पालन, बीज प्रसंस्करण तथा अन्य सबद्ध क्षेत्रों में प्रशिक्षित करके कृषि को लाभकारी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि कृषि पर निर्भर लोगों के जीवन में सुधार को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लेागों को विकास का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों, नीति निर्माताओं तथा वैज्ञानिकों के बीच नियमित संवाद करने की आवश्यकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र बारामती को कृषि अनुसंधान केंद्रों के लिए रोल मॉडल बताते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण युवाओं को सशक्त बना रहा है।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सब्जियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र देखने गए। उन्होंने सब्जी उपज के क्षेत्र में तकनीकी विकास की जानकारी ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गिरीश बापट, भूतपूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Agri-Business
योगी सरकार ने अभी तक किसानों से खरीदा 606.57 लाख कुंतल धान

-
socialmedia3 days ago
ज़रा बच के : इन खतरनाक ऐप्स को तुरंत अपने फ़ोन से कर दें डिलीट
-
लाइफ स्टाइल2 weeks ago
अगर रात में नहीं आती है नींद तो अपनाए ये आयुर्वेदिक तरीके, पलभर में आ जाएगी नींद!
-
लाइफ स्टाइल6 days ago
सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखेगा भुना हुआ लहसुन, यहां जानें कैसे
-
लाइफ स्टाइल2 weeks ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
नेशनल5 days ago
जानिए क्यों खाए जाते हैं मकरसंक्रांति पर तिल के लड्डू, वजह है हैरान कर देने वाली!
-
आध्यात्म5 days ago
मकर संक्रांति पर इन 3 राशियों की किस्मत चमक जाएंगी रातोंरात, पैसों की होगी बारिश!
-
खेल-कूद2 weeks ago
IND VS AUS: केएल राहुल चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर
-
socialmedia2 weeks ago
विकास को मिली नई रफ्तार – पीएम मोदी