Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

IPL की शुरुआत से पहले दिल्ली को एक और झटका, अक्षर पटेल को हुआ कोरोना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की टीम में खेलने वाले अक्षर पटेल कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी सूत्रों के अनुसार अक्षर कोराना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। अब उन्हें इससे जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

यह मैच मुंबई में 10 अप्रैल को खेला जाएगा। टीम के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से पहले ही मौजूदा सीजन से बाहर हैं।

27 साल के अक्षर पटेल ने आईपीएल करियर में अब तक 97 मैचों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से 80 विकेट चटकाए हैं और 913 रन भी बनाए हैं। गौरतलब है कि आईपीएल का नया सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और एमआई के बीच खेला जाएगा।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending