Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

नशे में टल्ली इस किक्रेटर ने बना डाले 175 रन, इतिहास में आज भी दर्ज है 12 मार्च की तारीख

Published

on

Loading

नई दिल्ली। किक्रेट अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है। इस खेल में किस क्षण बाजी पलट जाए इसकी सटीक भविष्यवाणी शायद ही कोई कर सकता है।

आज हम क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा वाकया आपके लिए लाए हैं जो कई वजहों से इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका ने आज ही के दिन 13 साल पहले (12 मार्च, 2006) जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में इतिहास रचा था।

अफ्रीकी टीम ने वनडे इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया, जिससे क्रिकेट फैंस दंग रह गए थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 434 रन बना डाले थे, जो उस वक्त का सबसे बड़ा स्कोर था। तब किसी ने सोचा नहीं होगा कि इतने बड़े स्कोर के बाद भी कोई टीम हार सकती है।

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत के हीरो हर्शल गिब्स थे। जिन्होंने 111 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। कहा जाता है कि जिस वक्त उन्होंने यह धुआंधार पारी खेली थी वह शराब के नशे में थे।

खुद गिब्स ने भी अपनी आत्मकथा में इस बात का खुलासा किया है। गिब्स ने ऑटोबायोग्राफी ‘टू द पॉइंट : द नो होल्ड्स बार्ड’ (To the point: The no-holds-barred) में बताया है कि उस मैच से पहले की रात उन्होंने काफी शराब पी थी और मैच वाले दिन वह हैंगओवर में थे।

उन्‍होंने लिखा, ‘सोने से ठीक पहले मैंने अपने होटल के कमरे से बाहर देखा कि गिब्‍स अभी भी वहां है. गिब्‍स जब सुबह नाश्‍ते के लिए आए थे, तब भी वो नशे में दिख रहे थे।’

उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान रिकी पोंटिंग की 105 गेंदों में 164 रनों (9 छक्के, 13 चौके) की तूफानी पारी की बदौलत 434/4 रन बनाए थे। तब वनडे इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था। आखिरकार इस मैच का नतीजा हैरान कर देने वाला रहा।

साउथ अफ्रीका ने एक गेंद शेष रहते 438/9 रन बना डाले और ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला एक विकेट से गंवा बैठा। इस मैच के हीरो हर्शल गिब्स रहे थे जिन्होंने 21 चौके और 7 छक्के की बदौलत 175 रनों की पारी खेली थी।

उन्हें कप्तान ग्रीम स्मिथ का अच्छा साथ मिला, स्मिथ ने 55 गेंदों में 90 रन ठोके। इस मैच में दोनों ओर से कुल 87 चौके और 26 छक्के लगे थे। साउथ अफ्रीका ने यह सीरीज 3-2 से जीत ली थी।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending