Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोमती में होगा अस्थि विसर्जन, हमेशा के लिए लखनऊ के हो जाएंगे अटल

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पांच बार सांसद रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त हो गया था। उनकी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में 19 अगस्त को हो गया था। आज गुरूवार को उनकी शेष अस्थियां लखनऊ पहुंचेगी। आज उनकी अस्थियों का विसर्जन गोमती में किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और अटलजी के परिजन अस्थि कलश लेकर गुरुवार दोपहर तक विशेष विमान से लखनऊ आएंगे। अमौसी एयपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक गोमती नदी के तट तक भाजपा कार्यकर्ता अस्थि कलश लेकर आएंगे।

प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि अस्थियां विसर्जन से पहले गोमती नदी के तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। सभा में सभी दलों के नेता और पदाधिकारी अटलजी को श्रद्धासुमन
अर्पित करेंगे। उसके बाद अस्थियां गोमती नदी में विसर्जित की जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि 24 अगस्त को सरकार के मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अस्थि कलश लेकर 16 जगहों के लिए निकलेंगे। प्रदेश की प्रमुख नदियों में भी 24 और 25 नवंबर को अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

(इनपुट- IANS)

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending