Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रदर्शनकारी किसानों से मिले केजरीवाल, कहा- मैं यहां सीएम नहीं बल्कि ‘सेवादार’ के रूप में आया हूं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। कृषि कानून के विरोध में कल यानी 8 दिसंबर को किसान भारत बंद करेंगे। इसके समर्थन में कांग्रेस, आम आमदी पार्टी समेत 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस उतर आए हैं। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने 9 दिसंबर को राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है।

इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल किसानों के समर्थन में सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल पहुंचे। यहां पर वह प्रदर्शनकारी किसानों से मिले और उनके लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया।

केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी पार्टी, विधायक और नेता किसानों को सेवादारों के रूप में सेवा दे रहे हैं। मैं यहां सीएम के रूप में नहीं बल्कि ‘सेवादार’ के रूप में आया हूं। किसान आज मुसीबत में हैं, हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। आम आदमी पार्टी 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करती है। पार्टी कार्यकर्ता देश भर में इसमें भाग लेंगी।’

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending