Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने अपनी ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों से जीता फैंस का दिल

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। उनकी बेटी वामिका के जन्म के बाद से ही अनुष्का अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं और इस बात के सबूत हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मां बनने के बाद अनुष्का ने ख़ुद को इतनी जल्दी मैंटेन किया है कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान है।

फिलहाल अनुष्का शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दौरान अपने पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड पहुंची हुई हैं। यहां से भी अनुष्का सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज़ शेयर की हैं जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में अनुष्का काफी कूल और फिर नज़र आ रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा है।

इन फोटोज़ में अनुष्का ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर की लूज़ शर्ट पहनी हुई है जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का ही ट्राउज़ कैरी कर रखा है। इस आउटफिट के साथ अनुष्का ने सफेद रंग के स्निकर्स पहन रखे हैं जो उनके लुक को और कूल बना रहे हैं। फोटोज़ शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अचानक फोटो लें और फिर कैप्शन सोचें, ये उस तरह की फोटो है’। एक्ट्रेस की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending