प्रादेशिक
बेटी ने कर ली मर्जी से शादी तो पिता ने दे दी अजीबोगरीब धमकी, कहा-घर आ जाओ वरना मुस्लिम बन जाऊंगा
लखनऊ। बरेली के बिथरी से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी का वीडियो वायरल होने के बाद इन दिनों एक और लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो अनामिका नाम की लड़की का है जो अमरोहा की रहने वाली है। वीडियो में लड़की यह कहते हुए नजर आ रही है कि उसने अपनी मर्जी से दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली है।
वीडियो में लड़की कहती है- ‘मेरा नाम अनामिका है। मेरे पिता जी का नाम विजेंद्र गिरी है। मेरे घर वाले मेरी शादी कहीं और करना चाहते थे। लेकिन मैंने और मगन सिंह ने शादी कर ली है।’
वीडियो में लड़की आगे कहती है कि अगर उसे या उसके ससुरालवालों को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके पिता होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनामिक बीएससी की छात्रा है।
वहीं लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को टॉर्चर करके उससे जबरदस्ती इस तरह के बयान दिलवाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी बेटी घर वापस नहीं आती है तो वो आत्महत्या या धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम बन जाएंगे।
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर