Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश यादव ने दिया अजीबोगरीब बयान, सुनकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने अजीबोगरीब बयान की वजह से सुर्खियों में हैं।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया में अपने खिलाफ बन रहे नकारात्मक माहौल को देखते हुए भाजपा लोकसभा चुनाव में इंटरनेट की स्पीड स्लो करवा सकती है।

अखिलेश ने यह अजीबोगरीब बयान बियॉन्ड फेक न्यूज कार्यक्रम के दौरान कही। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था।

लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश ने इशारों ही इशारों में अमित शाह पर तीखे हमले किए। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि एक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष उनके बारे में फर्जी खबरों को सोशल मीडिया के बहाने फैलाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगता है फेक न्यूज के कारण ही फेकू शब्द को इंटरनेट पर पहचान और मान्यता मिली है।

अखिलेश ने कहा, मेरे परिवार के बारे में फैलने वाली फेक खबरों से पहले मुझे दुख होता था पर अब मैं इन पर ध्यान नहीं देता। बसपा गठबंधन पर अखिलेश ने कहा कि कुछ पार्टियां ऐसा नहीं होने देना चाहती है लेकिन समाज के वंचित तबके के लिए सपा-बसपा एक साथ आएंगे।

अखिलेश ने सत्ता से बाहर होने को खुद के लिए फायदेमंद होना बताया और कहा कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि देश की राजनीति विचारधाराओं का संघर्ष है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending