Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे में लगी आग, बचाने के लिए दौड़ पड़े शाहरुख खान

Published

on

Loading

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा दी गई दिवाली पार्टी में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी।

इस खबर को फराह खान ने कंफर्म किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्चना सदानंद के लहंगे में लगी आग की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना सदानंद के लहंगे को दिये से आग लग गई थी। लहंगे में लगी आग को देखते ही शाहरुख खान आग बुझाने के लिए दौड़े।

आग बुझाने की कोशिश में खुद शाहरख भी मामूली रूप से घायल हो गए। अर्चना अभी नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें ICU में रखा गया है। वे 15 फीसदी जल गई हैं।

मिड डे से बातचीत में इस पूरी घटना को बताते हुए सूत्र ने कहा- ”अर्चना अपनी बेटी के साथ कोर्टयार्ड में थी जब उनके लहंगे में आग लगी। हादसे को देख वहां मौजूद लोग शॉक्ड हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आया था क्या करना है। लेकिन शाहरुख तुरंत अर्चना की तरफ भागे और वे अपनी जैकेट की मदद से आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आग की लपटें किंग खान के शरीर पर भी आईं और वे भी मालूमी जल गए।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending