नेशनल
लखनऊ के बाद कानपुर और वाराणसी में भी लगा नाइट कर्फ्यू, जरुरी सेवाओं में छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद अब वाराणसी और कानपुर में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। लखनऊ में 8 अप्रैल रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रत्येक दिन रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रहेगा। नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तु को लाने ले जाने पर छूट रहेगी।
हालांकि रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन,एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आ जा सकेंगे। हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। नाइट कर्फ्यू सिर्फ लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा।
वहीं कानपुर नगर में आज से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने कोरोना के लगातार बढ़ते ग्राफ को देखते हुए शहर में 8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
नेशनल
देश में कोरोना ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 2104 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घण्टे में कोरोना के 3 लाख 14 हजार 835 नए केस आए हैं।
ये दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा एक मामले हैं। वहीं इसी अवधि में कोरोना से रिकॉर्ड 2104 लोगों की जान भी चली गई है। भारत में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 84 हजार 657 हो गया है।
बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के रिकॉर्ड केस सामने आ रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। इस महामारी की दूसरी लहर को कम करने के लिए राज्य सरकार ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
नॉनवेज होती हैं खाने की ये 6 चीजें, सावन में भूल से भी न करें इस्तेमाल
-
लाइफ स्टाइल4 days ago
सुबह चाय पीने के इन फायदे को नहीं जानते होंगे, आखिरी वाला जानकर खुश हो जाएंगे आप
-
ऑफ़बीट5 days ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
दुनिया में पहली बार कब बनी थी रोटी, जानकर चकरा जाएगा आपका सिर!
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर माथे पर पड़ती हैं ऐसी लकीरें तो संभल जाइए, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
नाइजीरिया: जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से हमला, 1800 से अधिक कैदी फरार