Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Published

on

Loading

मुंबई। देश में कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार तेजी से लाखों लोगों को अपना शिकार बना रही है। बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। ये खतरनाक वायरस अब तक कई कलाकारों को संक्रमित कर चुका है। अब खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘हैलो, आप सभी को ये बताना है कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट और होम क्वारंटीन कर लिया है। बीते कुछ वक्त में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से निवेदन करती हूं कि वो भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें।’

अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू। मेरा स्वास्थ्य अभी ठीक है। आप सभी कृपया घर पर रहें, सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा जल्द ही सुपरस्टार प्रभास के साथ ऑनस्क्रीन नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम राधे श्याम है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending