Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्ट्रेस को हो गया अपने ही ‘भाई’ से प्यार, उठाया चौंका देने वाला कदम

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे पर बहुत सी एक्ट्रेस ने बतौर बाल कलाकार शुरूआत की और आगे चलकर बड़ी एक्ट्रेस के रूप में उभरीं। इनमें से ही एक नाम हैं कांची सिंह का।

कांची ने साल 2001 में सीरियल ‘कुटुम्ब’ (Kutumb) में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि कांची एक सीरियल की शूटिंग के दौरान अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठीं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में गायू का रोल निभाने वाली कांची अपनी ऑनस्क्रीन भाई रोहन को दिल दे बैठीं। कुछ वक्त तो दोनों सीरियल में एक साथ नजर आए लेकिन बाद में दोनों ने ही सीरियल से किनारा कर लिया।

माना जाता है कि दोनों अपने अफेयर की वजह से भाई-बहन का किरदार नहीं निभाना चाहते थे इसलिए दोनों ने शो को अलविदा कह दिया।

कांची सिंह महज 23 साल की हैं जबकि रोहन मेहरा 30 साल के हैं। कांची रोहन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहां तकि कि दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending