Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, इस एक्टर का हुआ निधन

Published

on

Loading

मुंबई। साल 2020 टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। इस साल कई कलाकार दुनिया छोड़कर चले गए। कुछ ने सुसाइड कर लिया तो कुछ बीमारी के चलते इस दुनिया से रुखसत हो गए।

इस बीच फिल्म-टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है। हिंदी और पंजाबी फिल्मों के चर्चित चेहरे रंजन सहगल का निधन हो गया है। बताया जा रहा कि रंजन सहगल काफी समय से बीमार थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

36 साल के रंजन सहगल की पहचान मुख्य तौर पर पंजाबी फिल्मों के एक अभिनेता के तौर पर थी और उन्होंने माही एनआरआई और यारां दा कैचअप जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा 2016 में आई हिंदी फिल्म सरबजीत में भी रंजन सहगल नजर आए थे। फिल्मों से अलग वो टीवी सीरियल सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में काम कर चुके थे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending