Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन

Published

on

Loading

मुंबई। हर घर में कोई न कोई धारावाहिक ऐसा ज़रूर होता है तो बहुत ही खास और सबका पसंदीदा हो। ख़ासकर घरेलू महिलाएं धारावाहिक को देखना बहुत पसंद करती हैं और उसमें से कोई एक पात्र उनको बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। इन्ही में से एक सीरियल है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है। इस धारावाहिक ने अपने समय में बहुत से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया था, और आज भी जब लोग इसका नाम लेते हैं तो लोगो को इसमें दिखाए गए पारिवारिक प्यार और लगाव की याद आ जाती है।

कोरोना काल में हमने कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत से लोगों को खोया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गुलाबो का किरदार निभाने वाली दिव्या भटनागर का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हो गया है। नवंबर में उनको कोरोना [पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और फिर उनको वेंटीलेटर पर रखा गया। जिसके बाद हालत और खराब होने की वजह से उनका निधन हो गया।

साथ निभाना साथिया की गोपी बहु यानि देवोलीना भट्टाचार्जी ने बहुत ही भावनात्मक पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर अपने दुःख को व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending