Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG : कैटरीना को पसंद नहीं करते हैं सलमान के जीजा, क्या है वजह?

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बहुत जल्द फिल्म ‘लवरात्रि’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वारिना हुसैन नजर आएंगी। वारिना इससे पहले डैरी मिल्क के ऐड में नजर आ चुकी हैं।

 

कुछ समय पहले खबर थी कि कैटरीना कैफ़ ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था। अब आयुष शर्मा से जुड़ी हुई जो खबर सामने आ रही है वो थोड़ी सी अटपटी है लेकिन उन्होंने ऐसा कहा क्यों है इसका अंदाजा तो हम और आप लगा ही सकते हैं।

 

एक इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने खुलकर कहा कि, ‘हम साथ में कोई फिल्म नहीं कर सकते हैं। कुछ खास वजहों से।’ आयुष ने बताया कि कैटरीना भी उनके साथ काम करने से हिचकिचाती हैं। शायद इसी वजह से एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।

यह बात तो जगजाहिर हैं कि कैटरीना और सलमान रिलेशनशिप में थे। शायद यही वजह हो सकती है कि आयुष ने कैटरीना के साथ फिल्म में काम करने से मना किया हो। दूसरी बात ये भी है कि कैटरीना, सलमान के परिवार से बेहद करीब हैं और आयुष की वाइफ अर्पिता की बेहद अच्छी दोस्त।

आयुष शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्म लवरात्रि 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसमें उनके अपोजिट वरीना हुसैन हैं। ये सलमान की होम प्रोडक्शन मूवी है। इसे  डायरेक्ट किया है अभिराज मीनावाला ने।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending