Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आमिर खान को हुआ कोरोना, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआएं

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड कलाकारों का लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलना जारी है। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिन आर्यन और वरुण धवन के बाद अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

इस बीमारी की चपेट में आने के बाद आमिर खान होम क्वॉरंटीन में हैं और कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। आमिर खान के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है।

आमिर खान के प्रवक्ता ने बताया, ”आमिर खान कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वो फिलहाल अपने घर में होम-क्वारंटीन में हैं और सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। जो कोई भी शख्स हाल ही में उनके संपर्क में आया हो तो उन्हें भी एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करा लेना चाहिए। आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending