Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सिलचर : मदर टेरेसा की प्रतिमा दोबारा लगाने से इंकार

Published

on

मदर टेरेसा, भाजपा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रबींद्रनाथ टैगोर, काजी नजरूल इस्लाम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, माकपा, कांग्रेस,

Loading

सिलचर (असम)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले सिलचर नगरपालिका समिति के अध्यक्ष निहारेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा है कि समिति के कार्यालय में मदर टेरेसा की प्रतिमा दोबारा नहीं लगेगी। हाल में उन्होंने टेरेसा की प्रतिमा को कार्यालय से हटवा दिया था, जिसपर काफी बवाल मचा था। ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, “जब तक मैं समिति का अध्यक्ष हूं, मदर टेरेसा की प्रतिमा दोबारा नहीं लगने दूंगा।” उन्होंने कहा, “भारत की महान हस्तियां जैसे रबींद्रनाथ टैगोर, काजी नजरूल इस्लाम तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मदर टेरेसा की प्रतिमा लगाना सही नहीं होगा।”

नगरपालिका कार्यालय में नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा की प्रतिमा टैगोर, नजरूल व बोस के साथ लगी थी, जिसे पिछले सप्ताह ठाकुर ने हटवाकर वहां जन संघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगवा दी थी।

इस घटना के बाद कांग्रेस व मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छात्र व युवा इकाई ने अलग-अलग रैलियां निकालीं और टेरेसा की प्रतिमा हटाए जाने का विरोध किया। सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सदस्य सुष्मिता देव ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली समिति शहर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने के बजाय विभाजनकारी राजनीति में लगी हुई है और यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने 28 सदस्यों वाली नगरपालिका समिति में 17 सीटें जीतकर कांग्रेस को किनारे लगा दिया था।  फरवरी में हुए नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को मात्र आठ सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending