Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मलिक 40 सेकेंड में एक गीत तैयार कर सकते हैं : घई

Published

on

Loading

subhash-ghai-celebgaz

मुंबई| दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई का कहना है कि दिग्गज संगीतकार अनु मलिक देश के ऐसे एकमात्र संगीतकार हैं, जो 40 सेकेंड के भीतर एक गीत तैयार कर सकते हैं। घई ने एक समारोह में मलिक को संगीत जगत में दिए उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित करने के दौरान यह बयान दिया।

फिल्मकार ने कहा, “मलिक सबसे भावुक है। एक योग्य संगीतकार, न केवल इस पुरस्कार के लिए बल्कि उनकी अब तक की रचनाओं के लिए। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मलिक कैसे काम करते हैं? वह एकमात्र ऐसे संगीतकार हैं, जो केवल 40 सेकेंड के भीतर ही एक गीत तैयार कर सकते हैं। क्या आप ऐसे किसी व्यक्ति से मिले हैं।”

उन्होंने कहा कि मलिक संगीत के बारे में सोचते हैं, और संगीत के साथ ही जीते हैं। इसे कहते हैं एक सच्चा संगीतकार। घई और मलिक ने ऋतिक रोशन और करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘यादें’ में साथ काम किया था। जिसका गीत काफी लोकप्रिय हुआ था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending