Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारतीय सिनेमा तेजी से बदल रहा : शाहरुख खान

Published

on

सुपरस्टार शाहरुख खान

Loading

मुंबई| सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि भारतीय सिनेमा तेजी से बदल रहा है और इसका श्रेय नए कलाकारों को जाता है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि आने वाले कुछ ही समय में यह अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा को टक्कर देने की स्थिति में होगा। शाहरुख ने इसका कारण ‘स्टारडम’ बताया। उन्होंने सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “जब तक देश में स्टार प्रणाली कायम रहती है, तब तक अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा हम पर हावी रहेगा। लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि भारतीय सिनेमा तेजी से बदल रहा है और युवा कलाकार जिस तरह बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले कुछ ही समय में भारतीय सिनेमा अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा को टक्कर देने की स्थिति में होगा।” उन्होंने कहा कि देश में ‘स्टारडम में काफी संतुलन’ है।

उन्होंने कहा, “निर्देशक क्वेंटिन टारंटिनो के मुताबिक, स्थानीय फिल्मों के चलने का कारण स्टरडम है। इस देश में स्टारडम में काफी संतुलन है, चाहे वह निर्देशक हो, अभिनेता या अभिनेत्री। यह ऐसा ही है जैसे कि आप फुटबॉल मैच इसलिए देखते हैं, क्योंकि आप स्टार्स को देखना चाहते हैं।” शाहरुख ने मजाकिया लहजे में कहा कि हॉलीवुड फिल्मों में जब तक छह गाने नहीं होंगे, तब तक वे भारतीय फिल्मों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकतीं। शाहरुख का कहना है कि भारत ही ऐसा एकमात्र देश है, जहां स्थानीय सिनेमा अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा से अधिक सफल है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending