Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वाममोर्चे से गठबंधन पर त्रिपुरा कांग्रेस में मतभेद

Published

on

वाममोर्चे से गठबंधन, त्रिपुरा कांग्रेस में मतभेद, विपक्ष के नेता कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन

Loading

अगरतला| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चे के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर त्रिपुरा कांग्रेस में तीव्र मतभेद उभर कर आए हैं। त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष बिराजित सिन्हा और कुछ अन्य नेताओं का कहना है कि वे केंद्रीय नेतृत्व के हर फैसले को स्वीकार करेंगे, लेकिन विपक्ष के नेता, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बनर्जी वाममोर्चे के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन के सख्त खिलाफ हैं। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिराजित सिन्हा ने सोमवार को कहा, “हम इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व के हर फैसले को स्वीकार करेंगे।” समीर रंजन बर्मन ने संवाददाताओं से कहा, “मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक नीति रहित पार्टी है। इसके कोई सिद्धांत नहीं हैं। लोगों ने इसे सत्ता से उखाड़ फेंका है। अब वह कांग्रेस के कंधे पर सवार होकर फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है।”

बर्मन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा के साथ गठबंधन के खिलाफ राय दी है और कहा है कि यह कांग्रेस के लिए ‘नुकसानदायक’ होगा।बर्मन ने कहा, “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में माकपा ने अपने 34 साल के शासन के दौरान कांग्रेस के लगभग 50,000 प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को बेरहमी से मार डाला था।” उनकी टिप्पणी के मुताबिक, “माकपा ने हमेशा राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की छवि धूमिल करने की कोशिश की है और उन्होंने साम्यवाद को हमेशा देशभक्ति से ऊपर रखा है।” कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता तापस डे ने कहा कि बर्मन की गलतियों की वजह से ही 1993 में कांग्रेस त्रिपुरा की सत्ता से दूर हुई थी। सत्तारूढ़ माकपा ने कांग्रेसी नेताओं की टिप्पणियों का उपहास उड़ाया है। माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य गौतम दास ने संवाददाताओं से कहा, “माकपा ने सभी प्रजातांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से पश्चिम बंगाल में गठबंधन करने का आग्रह किया है।”

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending