मनोरंजन
सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल आजकल आराम के मूड में हैं और इस बार क्रिसमस भी वह लंदन में ही मनाएंगी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 44 वर्षीया नाओमी कभी ब्रिटेन में तो कभी अमेरिका में होती हैं। लेकिन इस बार क्रिसमस वह अपने परिवार के साथ मनाना चाहती हैं और साथ ही काम से कुछ दिनों की छुट्टी भी चाहती हैं।
नाओमी ने कहा, “इस बार क्रिसमस पर मैं लंदन में रहूंगी। यह भी बहुत जरूरी है कि समय समय पर काम से छुट्टी ली जाए।”
उन्होंने आगे कहा, “आपको पता है, लंच के लिए जाना, डिनर के लिए जाना और हाइड पार्क में विंटर वंडरलैंड में समय बिताना मुझे बेहद पसंद है।”
नाओमी का उनके ब्वॉयफ्रेंड व्लादिमीर डोरोनिन के साथ पिछले साल ही अलगाव हुआ था, तब से वह अकेली हैं और कहती हैं कि अलग अलग शहरों में घूमना उन्हें काफी भा रहा है।
उन्होंने कहा, “मैं कभी लंदन में होती हूं, कभी न्यूयार्क में और कभी शिकागो में। मजे कर रही हूं और कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हूं।”
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन25 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश