मुख्य समाचार
सियाचिन के 9 शहीदों के शव दिल्ली लाए गए
नई दिल्ली| सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण बर्फ में जिंदा दफन हुए नौ भारतीय जवानों के शव सोमवार को विमान के जरिए लद्दाख से दिल्ली लाए गए। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह की अगुवाई में एक औपचारिक समारोह में दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए गए।
शहीदों के शव पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, मदुरै, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में उनके परिवारों को सौंपने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों की सेवा ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के पर तैनात 10 जवान हिमस्खलन के कारण लगभग 30 फुट बर्फ के नीचे दफन हो गए थे।
उनमें से एक लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ को लगभग छह दिनों बाद जिंदा निकाला गया था। नई दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया था।
नौ अन्य जवानों के शव दुर्घटना के एक सप्ताह बाद मिले।
क्षेत्र में खराब मौसम के कारण अब तक उनके शव लद्दाख से लाए नहीं जा सके थे।
शनिवार को थोड़े समय के लिए मौसम ठीक होने के दौरान उनके शव आधार शिविर से लाए गए, लेकिन रविवार को ही उन्हें लेह पहुंचाना संभव हो पाया।
सोमवार को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जवानों के पार्थिव शरीर उनके गृह नगर पहुंचाए जाएंगे।
नौ शहीदों के नाम हैं –
1. सूबेदार नागेश टीटी, गांव तेजूर, जिला हासन, कर्नाटक।
2. हवलदार इलम अलई एम., गांव दुक्कम पाराई, जिला वेल्लोर, तमिलनाडु।
3. लांस हवलदार एस. कुमार, गांव कुमानन थोजू, जिला तेनी, तमिलनाडु।
4. लांस नायक सुधीश बी., गांव मोनरोएथुरुत, जिला कोल्लम, केरल।
5. सेपॉय महेश पी.एन., गांव एचडी कोटे, जिला मैसूर, कर्नाटक।
6. सेपॉय गणेशन जी., गांव चोक्काथेवन पट्टी, जिला मदुरै, तमिलनाडु।
7. सेपॉय राम मूर्ति एन., गांव गुडिसा ताना पल्ली, जिला कृष्णागिरि, तमिलनाडु।
8. सेपॉय मुश्ताक अहमद एस., गांव पारनापल्ली, जिला कुर्नूल, आंध्र प्रदेश
9. सेपॉय (नसिर्ंग असिस्टेंट) सूर्यवंशी एस.वी., ग्राम मस्कारवाडी, जिला सतारा, महाराष्ट्र।
लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ का शुक्रवार को कर्नाटक स्थित उनके गृह नगर में अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
नेशनल
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी