Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस का तुर्की से सीरिया में हमले रोकने का आग्रह

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस ने रविवार को तुर्की से सारिया की कुर्दिश नागरिक सेना के ठिकानों पर जल्द से जल्द गोलाबारी रोकने का आग्रह किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय से यह घोषणा की गई। तुर्की द्वारा सीरिया पर किया जा रहा हमला युद्धग्रस्त देश में संघर्ष विराम के लिए जारी समझौते पर खतरा उत्पन्न कर सकता है।

तुर्की ने रविवार को दूसरे दिन भी उत्तरी सीरिया के कुर्दिश इलाकों में बमबारी जारी रखी।

इससे पहले शुक्रवार को विश्व शक्तियों ने म्यूनिख में सीरिया में युद्ध की समाप्ति पर स्वीकृति जताई थी, जिसके बाद भी तुर्की का हमला जारी है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि फ्रांस ने अलप्पो और उत्तरी सीरिया के क्षेत्र में बिगड़ते हालात पर चिंता जताई है।

फ्रांस ने इसके साथ ही रूस से भी सीरिया के अलप्पो क्षेत्र में हवाई हमले रोकने का अनुरोध किया है और साथ ही म्यूनिख संघर्ष विराम समझौते को लागू करने के कार्य को पूर्ण रूप से प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending