Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘आल इज वेल’ के लिए ‘समझौता’ कर सहज हैं ऋषि

Published

on

Loading

मुंबई| निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म ‘ऑल इज वेल’ मंझधार में लटक गई है, क्योंकि स्मृति ईरानी ने फिल्म की आधी शूटिंग करने के बाद परियोजना छोड़ दी। उसके बाद अभिषेक बच्चन ने अपनी खेल प्रतिबद्धताओं के कारण कुछ समय अवकाश ले लिया। हालांकि फिल्म में अभिषेक के पिता की भूमिका निभा रहे ऋषि कपूर का कहना है कि यह सामान्य बात है। अन्य कलाकारों के साथ समय की समस्या हो तो कुछ समझौते करने पड़ते हैं और ऐसा करके वह सहज हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना पूरा समय कैबिनेट की ड्यूटी में देने का फैसला किया है, जिसके कारण उन्होंने फिल्म को अधर में ही छोड़ दिया। अब ‘ऑल इज वेल’ टीम उनकी जगह किसी और को लेने पर ध्यान दे रही है। ऋषि ने कहा, “वर्ष 2013 में मेरे पास पांच फिल्में थीं। 2014 में मेरे पास केवल एक फिल्म थी..होता है। जब अन्य कलाकारों के साथ समय की समस्या हो तो कुछ समझौते करने पड़ते हैं।”

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending