Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया, जापान की सुरक्षा को लेकर अमेरिका प्रतिबद्ध : केरी

Published

on

दक्षिण कोरिया जापान की सुरक्षा, अमेरिका प्रतिबद्ध, उत्तर कोरिया द्वारा उपग्रह प्रक्षेपण, अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी, उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल

Loading

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया द्वारा उपग्रह प्रक्षेपण के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने रविवार को जापान और दक्षिण कोरिया की सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई।  केरी ने उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के संबंध में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री युन बयुंग-से और जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशिदा से अलग-अलग फोन पर वार्ता की। कोरियन सेंट्रल टीवी (केसीटीवी) के मुताबिक, उत्तरी फयोंगान प्रांत के चोलसान काउंटी के सोहे अंतरिक्ष केंद्र से रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे पृथ्व पर्यवेक्षण उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। केरी ने इस प्रक्षेपण को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया, जिससे अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सशक्त प्रस्ताव सहित उत्तर कोरिया के उकसावे वाले कृत्यों के खिलाफ विश्व को एकजुट करने पर जोर दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending