Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गूगल ने रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को याद किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को अपने डूडल के जरिए रूसी रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को उनके 182वें जन्मदिन पर याद किया। मेंडेलीव को पीरियॉडिक टेबल का जनक कहा जाता है। रूसी रसायनज्ञ का जन्म आठ फरवरी, 1834 को हुआ था और उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ का निर्माण किया था और इसीलिए उन्हें ‘फादर ऑफ पीरियॉडिक टेबल’ कहा जाता है।

उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ को पहले से ही खोजे गए तत्वों की प्रकृति का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया और साथ ही यह भी अनुमान लगाया कि आठ तत्वों की प्रकृति का पता लगाया जाना बाकी है।

मेंडेलीव की ‘पीरियॉडिक लॉ टेबल’ को 1869 में प्रकाशित किया गया था, जिसमें 63 तत्वों को उनके परमाणु भार के साथ दर्शाया गया।

इस टेबल में फिर बाद में बदलाव किए गए और इसका पुन:निर्माण भी किया गया।

नेशनल

गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद

Published

on

Loading

वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी की जीत का आशीर्वाद मांगा।

बता दें कि गृह मंत्री बुधवार की शाम काशी दौरे पर पहुंचे थे। वे महमूरगंज के मोतीझील में पीएम नरेंद्र मोदी और वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। फिर मोतीझील मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने काशी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर जोश भरने का काम किया। उसके बाद उन्होंने काशी में ही रात्रि विश्राम किया था। गुरुवार सुबह अचानक से दर्शन पूजन का प्लान तैयार किया गया था। इसके क्रम में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में गृहमंत्री ने सबसे पहले काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया.

काशी के कोतवाल का दर्शन करने के बाद उन्हें विश्वनाथ मंदिर भी जाना था लेकिन अचानक से उनके कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद वह सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, जहां से वह अगले कार्यक्रम के लिए जाएंगे। फिलहाल गृहमंत्री ने काल भैरव मंदिर में विशेष पूजन किया है। काल भैरव मंदिर के महंत नवीन गिरी का कहना है कि काल भैरव अष्टक के साथ उनका विशेष पूजन करवाया गया है ताकि सुख, शांति व समृद्धि के साथ उन्हें बड़ी जीत मिल सके।

Continue Reading

Trending