Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केरल में फिल्मी हस्तियों को लुभाने में जुटी भाजपा

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में फिल्मी हस्तियों का समर्थन हासिल करने का फैसला किया है। इस उद्देश्य के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों केरल के अपने दूसरे दौरे पर हैं। इस काम में महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी गुरु नायर से मदद ली जा सकती है, जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। नायर ने बताया कि उन्होंने कुछ फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की है, जिनमें अभिनेता से राजनेता बने और राज्य के पूर्व मंत्री के.बी.गणेश कुमार और अभिनेता लालू एलेक्स भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने एलेक्स से बात की है और मैं एक अभिनेत्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने भाजपा के प्रदेश नेताओं को भी सूचित किया है और उन्होंने इसके लिए मंजूरी दे दी है।” एलेक्स ने बताया कि नायर ने उनसे बातचीत की है। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने कई वादे किए थे और अगर वह किए हुए वादे का 50 फीसदी भी पूरा कर दें तो मैं उन्हें सलाम करूंगा।” भाजपा अब अभिनेता सुरेश गोपी से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

गोपी ने कहा, “मोदी ने मुझे शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया था और मैं उसमें शामिल हुआ था।” इधर, अमित शाह ने अपनी दो-दिवसीय केरल यात्रा के समापन पर कोच्चि के नजदीक शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोटी पार्टियों का खुले दिल से स्वागत करेगा। शाह ने कहा, “आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और मई 2016 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव तक भाजपा अच्छी स्थिति में होगी।”

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending