Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन : 2 मोस्ट वांटेड भगोड़े स्वदेश लाए गए

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन के दो मोस्ट वांटेड भगोड़ों को स्वदेश लाया गया है। देश की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने शनिवार को बताया कि इन दोनों भगोड़ों पर संयुक्त रूप से 2.996 करोड़ युआन (45.6 लाख डॉलर) के सार्वजनिक धन के गबन का आरोप है। इस हेराफेरी के बाद दोनों लगभग डेढ़ साल पहले देश छोड़कर भाग गए थे।

सेंट्रल कमिशन फॉर डिस्प्लिीन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) ने बताया कि दोनों भगोड़ों-फू याओबो और झांग किंगझाओ का नाम चीन की 100 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की आधिकारिक सूची में भी शामिल हैं, जो अप्रैल में जारी हुई थी। इन दोनों भगोड़ों को कैरेबियाई देश सैंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स से प्रत्यर्पित कर चीन लाया गया है।

फू (50) चीन के लियाओनिंग प्रांत के बेंक्सी शहर के सामाजिक सुरक्षा टुकड़ी में कर्मचारी था, जबकि झांग (44) इसी टुकड़ी में खजांची थी। फू और झांग सितंबर 2014 से फरार थे। इस दौरान ये दोनों थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, ग्रेनाडा और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स में रहे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending