Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार का अनशन खत्म

Published

on

Loading

prem-kumar-bjp-759पटना| बिहार में नेता प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रेम कुमार ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ तथा विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे का अपना अनशन शुक्रवार को खत्म कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। अनशन समाप्त करने के बाद कुमार ने कहा कि भाजपा के नेता अब किसानों की समस्या को लेकर गांव का रुख करेंगे और किसानों से मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि कुमार बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ तथा कपड़ों से वैट हटाने, किसानों को धान खरीद पर बोनस देने सहित कई मांगों को लेकर गुरुवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गए थे। इस मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता भी शामिल रहे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के नेताओं का मानना है कि बिहार में रोज हत्या, कारोबारियों से रंगदारी की मांग, महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने में विफल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद करेगी।

इधर, सत्ताधारी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ने इस अनशन को नाटक बताया। जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि बिहार सरकार राज्य का विकास करने में जुटी है, वहीं विपक्ष नौटंकी कर रहा है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता धरना और अनशन कर तमाशा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह तमाशा किसी समस्या के निदान के लिए नहीं बल्कि जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए है।”

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending