Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिणी सूडान में 50,000 लोगों को मदद की दरकार

Published

on

Loading

U.N. logo pattern a press conference background at the United Nations headquarters, Tuesday, Sept. 3, 2013.   (AP Photo/Bebeto Matthews)

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के कोर्डिनेशन ऑफ ह्मूमैनिटेरियन अफेयर्स(ओसीएचए) कार्यालय की ओर से गुरुवार को कहा कि उनके मानवतावादी भागीदारों का अनुमान है कि दक्षिणी सूडान के वेस्टर्न एक्वाटोरिया स्टेट के मुंदरी इलाके में कई माह से चल रहे संघर्ष की वजह से करीब 50,000 लोगों को मदद की जरूरत है। यहां ओसीएचए की सूचना के हवाले से एक दैनिक ब्रीफिंग में संयुक्त राष्ट्र के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, “मानवतावादी अभियान असुरक्षा के कारण प्रभावित हैं। हमारे साझेदार मदद प्रदान करने के लिए हर प्रकार की कोशिश कर रहे हैं।”

हक ने कहा कि मुंदरी वेस्ट काउंटी में करीब 17,500 लोगों को वर्तमान में जरूरी घरेलू चीजें और आश्रय सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी संपत्ति इस संघर्ष में जल गई या लूट ली गई। उन्होंने कहा कि, उनके मानवीय भागीदारों ने इलाके में दिसंबर 2015 में करीब 10,000 लोगों को खाद्य सामग्री मुहैया कराई थी।दक्षिणी सूडान में दो साल पहले शुरू हुए संघर्ष में करीब 23 लाख से अधिक लोगों को मजबूरन अपने घर छोड़ने पड़े और इस संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हो गई।

2015 के आखिर में आई रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के कारण दक्षिणी सूडान में मानवीय स्थिति बद से बदतर हो गई है। करीब 70 लाख से अधिक लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं और लगभग सभी क्षेत्रों में मलेरिया फैल गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending