Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मल्हारी’ पर रणवीर संग ठुमके फारूक अब्दुल्ला

Published

on

Loading

farooq-ranveer_650x400_51454436540नई दिल्ल| जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को यहां बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के गाने ‘मल्हारी’ पर ठुमके लगाए। मौका था एनडीटीवी इंडियन आफ द ईयर 2015 पुरस्कार समारोह का। फारूक ने बॉलीवुड के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह नेता नहीं होते, तो बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहे होते।

पुरस्कार समारोह में रणवीर को एंटरटेनर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया। वह मंच पर अपना पुरस्कार लेने पहुंचे, तभी उनकी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का गाना बजाया गया। इस पर रणवीर व फारूक ने मिलकर ठुमके लगाए। उनके ठुमकों से वहां मौजूद लोगों को एक सुखद अहसास हुआ।

इस मौके पर फारूक ने कहा, “मैं एक नेता की बजाय एक अभिनेता होना पसंद करूंगा। क्योंकि वे जो करते हैं, वो हम नहीं करते और वह (रणवीर) जो करते हैं, मैं वह करना पसंद करूंगा। मुझे इसके लिए अगले जन्म का इंतजार करना होगा।”

उनकी इस बात पर रणवीर ने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा, “मेरे ख्याल से अगर आप अभिनय की दुनिया में आए तो माननीय अमिताभ बच्चन मुसीबत में आ जाएंगे।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending