Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हॉकी कप्तान पर मंगेतर ने लगाया ‘यौन उत्पीड़न’ का आरोप, जांच शुरू

Published

on

Loading

लुधियाना| ब्रिटेन की एक महिला ने अपने मंगेतर और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर ‘यौन उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है। पंजाब पुलिस की ओर से बुधवार को कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है। लुधियाना पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की शिकायत इंग्लैंड के लीड्स शहर में रहने वाली भारतीय मूल की महिला ने दर्ज कराई है। वह ब्रिटेन में अंडर-19 हॉकी टीम की पहली सिख खिलाड़ी हैं।

शिकायत लुधियाना जिले के कूमकलां पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी एस.एस. नागरा ने मामले की जांच किए जाने की पुष्टि की है।

महिला ने लुधियाना पुलिस आयुक्त पी. एस उमरांनागल के पास शिकायत दर्ज करवाई, जिन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए।

महिला का आरोप है कि सरदार सिंह ने 2014 में उससे सगाई की। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और वह हाल में गर्भवती हो गईं। आरोप है कि सरदार सिंह ने उन्हें गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर दिया और धीरे-धीरे उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों में एक सोशल नेटवर्किं ग साइट के जरिए दोस्ती हुई और वह 2012 में सरदार सिंह से मिलीं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending