प्रादेशिक
उज्जैन सिंहस्थ के 50 हजार मीट्रिक टन कचरे से खाद बनेगी
संदीप पौराणिक
उज्जैन| मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इसी वर्ष अप्रैल-मई माह में सिंहस्थ कुंभ होने जा रहा है। इस आयोजन के दौरान निकलने वाले पचास हजार मीट्रिक टन कचरे से खाद बनाई जाएगी और जो अनुपयोगी कचरा शेष रह जाएगा, उसे जमीन में दफन कर दिया जाएगा। उज्जैन में होने वाले कुंभ को राशियों की स्थिति के कारण सिंहस्थ कहा जाता है। इस बार यह आयोजन 22 अप्रैल से 21 मई तक चलेगा, जिसमें पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्घालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी संख्या को ध्यान में रखकर राज्य सरकार और मेला आयोजन समिति व्यवस्थाएं जुटाने में लगी हैं।सिंहस्थ आयोजकों द्वारा दिसंबर 2015 में आयोजन को लेकर एक दृष्टि पत्र जारी किया गया है, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि सिंहस्थ के दौरान सामान्य दिनों में शहरी क्षेत्र में 300 मीट्रिक टन और मेला क्षेत्र में एक हजार से 1,200 मीट्रिक टन कचरा निकलेगा। वहीं शाही स्नान के दिन दो से ढाई हजार मीट्रिक टन कचरा निकल सकता है।
इस तरह 25 दिन में डेढ़ हजार मीट्रिक टन और पांच शाही स्नान के दौरान दो हजार मीट्रिक टन कचरा उज्जैन में जमा होगा। इन आंकड़ों को जोड़ लिया जाए तो सिंहस्थ में निकलने वाला कुल कचरा 50 हजार मीट्रिक टन से ऊपर पहुंच जाता है। इस कचरे में खराब हुआ खाना, मल-मूत्र, पॉलीथीन, नदी में मौजूद फूल शामिल हैं। उप मेला अधिकारी विशाल सिंह चौहान ने आईएएनएस को बताया कि सिंहस्थ के दौरान निकलने वाले कचरे का संग्रहण कर उसके निपटान के लिए शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर दो संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे कचरे से खाद बनाई जाएगी। कचरे में ऐसे अवयव होंगे जिसकी खाद नहीं बन सकती, उसके लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन नगर निगम द्वारा मेला क्षेत्र में 5000 सफाईकर्मी तैनात किए जाएंगे। नगर निगम कचरा संग्रहण के लिए कूड़ेदान और कंटेनरों की व्यवस्था भी कर रहा है।
कचरा संग्रहण के लिए 60 लीटर क्षमता के 500 कूड़ेदान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में रखे जाएंगे। इनके अलावा 700 हैंडकार्ट कंटेनर और छोटे आकार के 800 कंटेनर की व्यवस्था मेला क्षेत्र में रहेगी। इतना ही नहीं, सिंहस्थ में आने वाले श्रद्घालुओं के लिए 34 हजार शौचालय, 15 हजार स्नानघर और 10 हजार मूत्रालय बनाए जाएंगे। आयोजकों के साथ नगर निगम ने सिंहस्थ के दौरान मेला क्षेत्र और शहर में साफ सफाई की योजना बनाई है। इसके मुताबिक, सफाईकर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी, कचरा ढोने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। वहीं दो स्थानों पर दो-दो एकड़ के क्षेत्र में कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाना है। उप मेला अधिकारी चौहान के अनुसार साफ-सफाई और कचरे के संग्रहण से लेकर उसके निपटान तक के लिए पूरी कार्ययोजना बनाई गई है। इस पर अमल जारी है। जहां कचरे से खाद बनाने के संयंत्र लगने हैं, उस स्थान का और डंपिंग ग्राउंड का चयन कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं