Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हैदराबाद विश्वविद्यालय में राहुल का विरोध प्रदर्शन जारी

Published

on

Loading

हैदराबाद| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय में खुदकुशी करने वाले दलित शोधछात्र रोहित वेमुला के लिए न्याय की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करना जारी रखा है। राहुल उन चार दलित छात्रों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं, जिन्हें रोहित के साथ विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया था। इस प्रदर्शन में रोहित की मां और भाई भी साथ हैं।

राहुल ने देर रात छात्रों के साथ मोमबत्ती मार्च निकाला और परिसर में ही रात बिताई। राहुल तथा अन्य छात्र शॉपिंग काम्पलेक्स के करीब स्थित घरना स्थल पर बैठकर रोहित को उनके जन्मदिन पर याद किया।

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में कुलपति अप्पा राव और कुछ अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय परिसर का दूसरा बार दौरा कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने ट्वीट किया, “मैं रोहित के दोस्तों और परिजनों के अनुरोध पर उनके साथ खड़े होकर न्याय की मांग करने के लिए यहां आया हूं।”

राहुल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “सपनों और आकांक्षाओं से भरे एक जीवन का अंत हो गया।”

इससे पहले राहुल ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस भूख हड़ताल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के छात्र भी शामिल हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर पुलिस ने विश्वविद्यालय परिषद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।

इससे पहले राहुल ने 19 जनवरी को विश्वविद्यालय परिषद का दौरा किया था। उन्होंने रोहित की मां से और प्रदर्शनकारी चार अन्य दलित छात्रों से मुलाकात की थी। उन्होंने कुलपति, कुछ केंद्रीय मंत्रियों और खुदकुशी के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।

नेशनल

कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था: पीएम मोदी

Published

on

Loading

मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरैना में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुरैना के लोग जानते हैं समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उसे दूर ही रहना चाहिए। मोदी ने कहा जवानों को हमने खुली छूट दी है। हमने कहा एक गोली चलती है तो 10 गोली चलनी चाहिए। एक गोला चलता है तो 10 तोपे चलनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने MP को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के वो लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का काला दौर देखा है। 4 जून के बाद हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विकास और स्पीड पकड़ने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए, तो फिर उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी और बहुत बड़ी समस्या है।

पीएम मोदी ने कहा- मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। आप सबका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज भी न अपने संकल्प से डिगा है और न ही कभी डिगेगा। मुरैना ने मन बना लिया है – फिर एक बार मोदी सरकार।

 

Continue Reading

Trending