Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कहेंगे नैतिक

Published

on

Loading

मुंबई| लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा रहे करन मेहरा कुछ सप्ताह बाद दर्शकों को अलविदा कह देंगे। वह पिछले सात साल से इस शो में काम कर रहे हैं।

इस शो के एक सूत्र ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, “धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम फरवरी में शूटिंग के लिए हांग कांग जाएगी, जहां वह शो में आने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं के लिए 10 दिनों तक रहेंगे। वहीं इस यात्रा के बाद करन शो छोड़ देंगे।”

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान, रोहन मेहरा, उमंग जैन और अशनूर कौर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending