Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र को फ्रांस से 3 और राफेल जेट मिले

Published

on

Loading

काहिरा। मिस्र को गुरुवार को फ्रांस से तीन और राफेल जेट मिले। इन विमानों की खरीद से संबंधित दूसरे समझौते पर फरवरी 2015 में हस्ताक्षर हुए थे। 

मिस्र की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने एक बयान में कहा, “इस करार में मिस्र को 24 राफेल लड़ाकू विमान और एक एफआरईएमएम मल्टी-मिशन युद्धपोत देना शामिल है।”

मिस्र को जून 2015 में हुए एक समझौते के तहत फ्रांस से एक एफआरईएमएम मल्टी-मिशन युद्धपोत और बाद में जुलाई में तीन राफेल जेट विमान मिले थे।

सैन्य विशेषज्ञ इसे मिस्र के सशस्त्र बलों की क्षमताओं के विकास के रूप में देख रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “नए लड़ाकू विमान मिस्र के वायुसेना बेड़े में एक बड़ी वृद्धि का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”

मिस्र मध्य पूर्व में चल रही उथल-पुथल तथा सीरिया, इराक, लीबिया, यमन और दक्षिण सूडान सहित साथी अरब देशों में बढ़ रहे संघर्ष की वजह से अपनी सैन्य क्षमताओं का विकास करना चाहता है।

फ्रांस और मिस्र के बीच करीब 5.6 अरब डॉलर का दूसरा समझौता फरवरी के मध्य में हुआ था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending