Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

फोर्ड फिर सम्भालेंगे श्रीलंका क्रिकेट टीम का कोच पद

Published

on

Loading

कोलम्बो| ग्राहम फोर्ड को एक बार फिर से श्रीलंका क्रिकेट टीम को प्रश्ििक्षत करने की जिम्मेदारी मिली है। फोर्ड अपने काउंटी क्लब सरे से विदा हो रहे हैं और फरवरी के पहले सप्ताह में कोलम्बो में श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़ेंगे। सरे ने फोर्ड की विदाई की पुष्टि कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि फोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ 2019 विश्व कप तक के लिए करार किया है।

फोर्ड इससे पहले 2012 की शुरुआत में श्रीलंका के कोच बने थे और दो साल तक इस पद पर रहे। बतौर श्रीलंकाई कोच फोर्ड सबसे पहले भारत का दौरा करेंगे, जहां उनकी टीम भारत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।

फोर्ड को श्रीलंका में एक सफल कोच के तौर पर देखा जाता है और खिलाड़ियों की बीच उनकी काफी कद्र है। फोर्ड ने श्रीलंका के कई महान खिलाड़ियों के साथ काम करने के अनुभव को अद्वितीय करार किया था।

फोर्ड और एसएलसी के बीच हुए इस करार से सरे के नुकसान हुआ है। फोर्ड बीते दो साल से सरे के साथ थे। सरे ने फोर्ड की रवानगी को अफसोसजनक करार दिया है लेकिन उन्हें भविष्य को लेक शुभकामना दी है।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending