Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

बैडमिंटन : एसएजी खेलों में भारतीय दल की अगुवाई करेंगी सायना

Published

on

Loading

शिलांग| विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल अगले महीने होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों (एसएजी) के लिए भारतीय महिला दल का नेतृत्व करेंगी। भारतीय बैडमिंटन संघ ने बुघवार को एसएजी खेलों के लिए टीम की घोषणा की। महिला टीम की कमान सायना और पुरुष टीम की कमान किंदाम्बी श्रीकांत को मिली है।

सायना और श्रीकांत के अलावा पीवी सिंधु, पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रनॉय, अजय जयराम, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को भी इस टीम में जगह मिली है।

महिला एवं पुरुष टीम स्पर्धाएं 6 व 7 फरवरी को आयोजित होंगी। आठ फरवरी को सेमीफाइनल होंगे और इसी दिन फाइनल खेले जाएंगे।

व्यक्तिगत और युगल तथा मिश्रित युगल स्पर्धाएं नौ व 10 फरवरी को होंगी। पदक वितरण समारोह 10 फरवरी को ही आयोजित होगा।

बैडमिंटन में आठ पुरुष और सात महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं।

एसएजी खेलों के इतिहास में पहला मौका होगा जब सभी प्रतिभागी देशों के खिलाड़ी बैडमिंटन में हिस्सा लेंगे।

भारतीय टीम :

पुरुष एकल : पारुपल्ली कश्यप, किंदाम्बी श्रीकांत, एचएस प्रनॉय और अजय जयराम।

महिला एकल : सायना नेहवाल, पीवी सिंधु, रितविका शिवानी, पीसी तुलसी।

पुरुष युगल : मनु अत्री, प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवाल्कर।

महिला युगल : ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, सिकी रेड्डी और के. मनीषा।

कोच : तान किम हेर, विजयदीप सिह, अमरीश शिंदे और रविकांत सिंह।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending