Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल में रेबेलो डिसूजा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

Published

on

Loading

लिस्बन। पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) के उम्मीदवार मार्शेलो रेबेलो डिसूजा ने रविवार को जीत दर्ज की। देश के चुनाव प्रशासन से संबंधित मंत्रालय के अनुसार, रेबेलो डिसूजा को कुल पड़े मतों में से 99 प्रतिशत की गिनती के बाद 52 प्रतिशत मत मिले हैं, जो उनकी जीत के लिए काफी हैं।

रेबेलो (67) मार्च में देश के 20वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। वह निवर्तमान राष्ट्रपति अनिबल कवाको सिल्वा की जगह लेंगे, जो पांच-पांच साल के अधिकतम दो कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के रूप में सेवा दे चुके हैं।

रेबेलो लिस्बन विश्वविद्यालय में कानून विभाग में प्रोफेसर हैं।

इस बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में 10 उम्मीदवार आमने-सामने थे। रेबेले इससे पहले समाचार पत्र के संपादक और टीवी कमेंटेटर रह चुके हैं।

रेबेलो ने 1970 के दशक में लोक सेवा क्षेत्र में प्रवेश किया। वह एसडीपी के अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के सदस्य भी रह चुके हैं।

पुर्तगाल के संविधान में राष्ट्रपित को कोई कार्यकारी शक्तियां नहीं दी गई है। हालांकि, राष्ट्रपति के पास संसद भंग करने का अधिकार है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।

एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।

Continue Reading

Trending