Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘सनम तेरी कसम’ का विचार सनी देओल का था : विनय सप्रू

Published

on

Loading

मुंबई| फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के निर्देशकों में से एक विनय सप्रू का कहना है कि इस फिल्म का विचार सनी देओल का था। उन्होंने कहा कि सनी चाहते थे कि वह और राधिका राव, बॉबी देओल के साथ मिलकर उनके बैनर के लिए एक फिल्म बनाएं, जो ‘सनम तेरी कसम’ के रूप में सामने आया।

विनय ने एक साक्षात्कार में कहा, “जब ‘आई लव एनवाई’ की शूटिंग पूरी हुई थी, तो सनी जी ने हमें बुलाया और कहा कि वह चाहते हैं कि मैं और राधिका विजेता फिल्म्स के लिए एक फिल्म का निर्देशन करें। उन्होंने कहा कि हम बॉबी के साथ मिलकर एक प्रेम कहानी बनाएं।”

सनी ने विनय और राधिका के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आई लव एनवाई’ में अभिनय किया है और उनकी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ और ‘सनी तेरी कसम’ पांच फरवरी को बॉक्सऑफिस पर रिलीज होंगी।

सप्रू और राव हालांकि, पहले ‘स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वाफ्र्स’ पर एक फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन मुंबई में उनकी सोसाइटी में हुई एक घटना ने उन्हें एक प्रेम कहानी बनाने के लिए प्रेरित किया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending