Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में घना कोहरा, लेह में पारा 16.4 डिग्री से नीचे

Published

on

Loading

जम्मू/श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर राज्य के जम्मू में बुधवार को घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। लेह कस्बे में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में घना कोहरा होने की वजह से शहर में स्थित हवाईअड्डे के अधिकारियों को सुबह में आने-जाने वाली उड़ानों के समय में भी बदलाव करना पड़ा। जम्मू में सड़कों पर यातायात कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ता दिखा और दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने  बताया, “लेह कस्बे में बुधवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।” कहा गया, “जम्मू में रात्रि तापमान 5.6 डिग्री, कटरा में पांच डिग्री, बटोत में दो डिग्री, उधमपुर में 0.7 डिग्री व बनिहाल 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भदरवाह में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।” अधिकारी ने कहा, “कश्मीर घाटी में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री, पहलगाम में 7.5 डिग्री व गुलमर्ग में शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।” अधिकारी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending