Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चेन्नई और मुंबई के दौरों पर हैं बोनी

Published

on

Loading

 

अभिनेता-निर्माता बोनी कपूर इस समय काफी व्यस्त चल रहे हैं। एक ओर जहां उनके बेटे अर्जुन कपूर की अगली फिल्म ‘तेवर’ प्रदर्शित होने वाली है, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी श्रीदेवी ने चेन्नई में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू की है। बोनी इस समय दो शहरों के बीच यात्राओं में ही बने रहते हैं।

बोनी अपनी पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। हालांकि अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ उनकी होम-प्रोडक्शन ‘तेवर’ भी जनवरी 2015 में रिलीज हो रही है।

बोनी इन दोनों प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिशों में लगे हैं।

यात्राओं से थके बोनी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं आ रहा हूं या जा रहा हूं। मैंने इतना ज्यादा सफर कभी नहीं किया। श्रीदेवी चेन्नई में अपनी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और अर्जुन की फिल्म के रिलीज होने का समय आ गया है, इसलिए मेरा मुंबई में भी रहना जरूरी है।”

चेन्नई में पिछले सप्ताह शूटिंग शुरू करने के लिए श्रीदेवी मुंबई से चेन्नई तक अपने प्रिय मित्र मनीष मल्होत्रा के साथ गई थीं।

बोनी ने कहा, “मनीष श्रीदेवी की तमिल फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम बना रहे हैं। मनीष वहां श्रीदेवी के साथ हैं। लेकिन अब भी मैं उनकी शूटिंग के पहले दिन वहां मौजूद रहना चाहता हूं।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending