Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में बर्फबारी, 26 घायल

Published

on

Loading

टोक्यो। पूर्वी और उत्तरी जापान में सोमवार को भारी बर्फबारी की वजह से 26 लोग घायल हो गए। भारी बर्फबारी की वजह से जापान एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। उड़ान सेवाएं और शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

जापान की मौसम एजेंसी का कहना है कि तेजी से बढ़ रहे कम दबाव की प्रणाली की वजह से बर्फबारी हुई है। अगले 24 घंटों में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे तक तोहोकू क्षेत्र में 80 सेंटीमीटर तक और होक्काइदो, होकुरिकू तथा तोकाई क्षेत्रों में 60 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने का अनुमान है।

भारी बर्फबारी से यातायात प्रणाली बिगड़ने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन और इसके आसपास के क्षेत्रों में शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन और अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। स्थानीय विमानन कंपनियों का कहना है कि 100 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिनमें से अधिकांश टोक्यो के हानेदा हवाईअड्डे तक जाने वाली या वहां से उड़ान भरने वाली सेवाएं हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी और उत्तरी जापान में सड़कों पर बर्फ जमा होने, हवाएं और उच्ची लहरों की चेतावनी जारी की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending