Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर घाटी में ठंड, जम्मू में चमकती धूप

Published

on

Loading

जम्मू/श्रीनगर| कश्मीर घाटी में जहां ठंड का कहर बरकरार है, वहीं जम्मू शहर में चमकती धूप ने सोमवार को लोगों का स्वागत किया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने के कारण शहर में दिन का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किए जाने के आसार हैं।”

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।अधिकारी ने कहा, “लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सोमवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “तेज धूप से जम्मू शहर में सोमवार दिन के अधिकतम तापमान में सुधार होने के आसार हैं।”कटरा कस्बे में स्थित वैष्णो देवी आधार शिविर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, बटोत में 2.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू एवं कश्मीर में अगले दो दिनों तक रात में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

प्रादेशिक

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह की मौत

Published

on

Loading

हैदराबाद। हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के कोडाद शहर में दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को कोडाद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। मृतकों की पहचान माणिक्यम्मा, चंदर राव, कृष्णम राजू, स्वर्णा, श्रीकांत और लास्या के रूप में हुई है। खम्मम जिले का रहने वाला यह परिवार विजयवाड़ा जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि टक्कर का कारण तेज रफ्तार थी। कार चला रहे व्यक्ति को ट्रक खराब होने का पता ही नहीं चला।

Continue Reading

Trending