Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील के सबसे बड़े बंदरगाह के पास गैस रिसाव

Published

on

Loading

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के शहर साओ पाउलो के नजदीक गुआरूजा शहर में स्थित बंदरगाह पर गुरुवार को गैस रिसाव हुआ, जिससे विषाक्त रसायन आसमान में फैल गए। एक दमकलकर्मी ने गुरुवार को बताया कि विषैले रसायन अब सांतोस बंदरगाह की ओर बढ़ रहे हैं। सांतोस लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा और व्यस्तम बंदरगाह है।

यह घटना परिवहन कंपनी लोकलफ्रियो के बंदरगाह पर गुरुवार दोपहर हुई, जहां सोडियम क्लोराइड का रिसाव हुआ। फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मी मानकर चल रहे हैं कि बारिश का पानी उत्पाद से भरे कंटेनर में घुस गया होगा, जिससे रासायनिक प्रतिक्रिया हुई होगी और विषाक्त धुएं का गुबार उठा।

इसके अतिरिक्त पास में रखे दो कंटेनरों में आग लग गई, जिसके कारण धुएं का दायरा काफी दूर तक फैल गया। इसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा गया। हवा में फैले विषैले रसायन सांस के जरिये लोगों के भीतर पहुंच रहे हैं, जिससे वे परेशानियों का अनुभव कर रहे हैं। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुआरूजा नगर निगम ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है, ताकि वे विषाक्त रसायन की चपेट में न आएं।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending