Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Published

on

Loading

इलाहाबाद| इलाहाबाद के संगम तट पर शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति की वजह से श्रद्धालु रात में ही गंगा तट पर जुट गए और भोर होते ही गंगा स्नान शुरू हो गया। संगम के अलावा अन्य तटों पर भी स्नान चल रहा है। कुल 7,260 फीट जगह में 12 स्नान घाट बनाए गए हैं। मेला प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि मकर संक्रांति पर 25 लाख लोग स्नान करेंगे। यह स्नान आज देर शाम तक चलेगा।

इस मौके पर इलाहाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। संगम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मेला क्षेत्र में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मेले में जाने के लिए पीपे के पुल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगह-जगह सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। संगम का स्नान घाट 2000 फीट का बनाया गया है। अरैल स्नान घाट 700 फीट लंबा बनाया गया है और गंगा के पश्चिम में स्थित राम घाट 250 फीट का बनाया गया है। मकर संक्रांति के अवसर पर संगम स्नान की महत्ता के बारे में आचार्य रमेश उपाध्याय ने बताया, महाभारत काल में गंगा पुत्र भीष्म को अर्जुन ने अपने बाण से घायल कर दिया था। भीष्म को इच्छा मृत्यु का वरदान था, इसलिए उन्होंने कहा था कि जब सूर्य उत्तरायण होगा, तभी वह अपने प्राण त्यागेंगे।उन्होंने बताया कि ऐसी धार्मिक मान्यता है कि उत्तरायण सूर्य में प्राण त्यागने वाले को बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending